कौशांबी । कौशांबी डिपो में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत बनने वाले बिजनेस मॉल के लिए 12 फरवरी का इंतजार है। लखनऊ में फरवरी में होने वाली उप्र राज्य एवं सड़क परिवहन निगम की बैठक में इस पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा। सब सही रहा तो मार्च के पहले सप्ताह से इसका काम शुरू हो जाएगा। चार वर्ष से अटकी इस योजना को अमलीजामा पहनाने पर जोर शोर से काम चल रहा है। यूपीएसआरटीसी के 10 बस डिपो को संवारने का प्रथम चरण कौशांबी डिपो से शुरू किया जाना है। आरएम पीके बोस ने बताया कि योजना पर आखिरी फैसला 12 फरवरी को लिया जाएगा।