फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण बसें और ट्रेनें घंटों लेट

Tue, 07 Jan 2014 05:48 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/वैशाली। एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा है। इसके चलते आबादी क्षेत्रों में भी वाहनों को चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में हाईवे पर दृश्यता 20 फिट रह जाने पर वाहनों को जहां-तहां रुकना पड़ा। सोमवार को तापमान 05/20 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और भयंकर सर्दी के चलते बसों में लोड फैक्टर 60 फीसदी गिर गया है। सुबह 11 बजे तक वाहनों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। यात्री न मिलने के कारण रात में चलने वाली 15 बसों का संचालन रोडवेज को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

133 ट्रेनों में से मात्र दो पहुंचीं
सोमवार को 133 रेलगाड़ियों में दो निर्धारित समय पर स्टेशन आईं। वहीं अलीद्वार जंक्शन से वाया गाजियाबाद दिल्ली को जाने वाली सिक्किम महानंदा 21 घंटे लेट पहुंची। वीआईपी गाड़ियों में शुमार भुवनेश्वर राजधानी भी 10 घंटे की देरी से पहुंची। पूर्व घोषणा केअनुसार मध्य फरवरी तक कैंसल ट्रेनों ने गाजियाबादियों का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। सोमवार को भी हावड़ा-जनता दिल्ली, जालंधर सिटी-नई दिल्ली, निजामुद्दीन कोशीकलां मेमू, अंबाला पैसेंजर आदि ट्रेनों केरद्द होने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें