फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बोझ से शहर का सीवर नेटवर्क फेल

Tue, 19 Nov 2013 05:43 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की कालोनियों में सीवर नेटवर्क फेल होने लगा है। पुरानी कालोनियों में डली सीवर लाइन तेजी से बढ़ रही आबादी का बोझ नहीं उठा पा रही। छह इंच की लाइनें अब छोटी पड़ने लगी हैं। ज्यादातर कालोनियों में सीवर की समस्या चंद दिनों के लिए खत्म होती है। सिस हिंडन क्षेत्र में कैला भट्टा, इस्लामनगर, मालीवाड़ा, पटेल नगर, नेहरू नगर, अशोक नगर और टीएचए में लाजपतनगर, शालीमार गार्डन, वैशाली इससे प्रभावित है। फ्लैट कल्चर डेवलप होने से समस्या बनी है। शालीमार गार्डन में एकल यूनिट प्लाट पर 12 से 15 फ्लैट बन गए हैं। सिंगल यूनिट मकानों के मुताबिक डिजाइन की गई सीवर लाइन पर कई गुना भार बढ़ गया है। यही हाल वैशाली और लाजपतनगर में भी है। दिल्ली के पास होने से टीएचए में दूसरे शहरों से आकर बसने वाले की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें