फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 30 तक अधूरे काम पूरे करने के दिए निर्देश

Tue, 12 Nov 2013 05:43 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एसवीएस रंगाराव ने 30 नवंबर तक हर हाल में अधूरे कार्य को पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक में लोहिया ग्राम में अब तक हुए विकास कार्यों की विभाग वार समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को कृषि कार्य के लिए नियमित रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ किसानों को कृ षि, सहकारिता विभाग के अधिकारी द्वारा खाद, बीज की आवश्यकता के अनुरूप राजकीय भंडारों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार यदुवंशी, मुरारी लाल, अवधेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें