फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थ्ाान के लिए भी वॉल्वो

Sun, 06 Oct 2013 05:40 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद । रोडवेज अब सामान्य की अपेक्षा लग्जरी बसों के संचालन पर जोर दे रहा है। इससे समाज का एक खास वर्ग ट्रेनों के विकल्प के रूप में निगम की शताब्दी, शीतल और वॉल्वो का लाभ उठा रहा है। वॉल्वो बसों की सफलता को देखकर अब परिवहन निगम ने 20 और वॉल्वो बसें चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

कौशांबी से लखनऊ और उत्तराखंड को संचालित होने वाली वॉल्वो बसों में यात्रियों की रुचि के बाद शुक्रवार को आनंद विहार से हल्द्वानी के लिए भी वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किया गया है। आरएम गाजियाबाद ने 50 और वॉल्वो बसों की मांग पिछले दिनों की थी। इनमें से 20 की स्वीकृति मिल गई है। एआरएम अतुल श्रोती ने बताया कि इन बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से लखनऊ, आगरा, मथुरा, पंजाब और राजस्थान के लिए किया जाएगा। इसी माह वॉल्वो बस मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रूट स्वीकृति प्राप्त कर किराया तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें