फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह के शो के नाम पर ठगी

Thu, 04 Jul 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-3 के होटल सरोवर पोर्टिको में हनी सिंह के शो के ऑडिशन के नाम पर ठगों ने मोबाइल, लैपटाप समेत करीब एक लाख की ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर होटल में जमा आईडी प्रूफ के आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम डांसरों को होटल की गाड़ियों से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि कुछ दिन पहले इंटरनेट से एक मैसेज करके दिल्ली, मेरठ और ग्वालियर के कुछ डांसरों को बुधवार को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। डांसरों के लीडर सतीश ने बताया कि सुबह नौ बजे वे होटल पहुंचे थे। गौरव और विपिन शर्मा नामक दो युवकों ने उन्हें होटल का एक कमरा दिलवाया। इसके कुछ देर बाद दोनों युवक एक बैग लेकर आए और प्रेक्टिस से पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान को उसमें इकट्ठा करने को कहा। सभी ने अपना मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बैग में डाल दिया और प्रैक्टिस करने लगे। जब वे दोनों नहीं लौटे तो डांसरों ने उन्हें फोन किया। फोन न उठने पर मैनेजर से जानकारी ली। कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार शाम को डांसरों ने पुलिस को बुलाया और शिकायत की। एसएचओ ने बताया कि 23 डांसरों के साथ करीब एक लाख रुपये की ठगी हुई है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। दोनों के आईडी प्रूफ भी ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें