गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में इंटर की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सोमवार रात पीड़ित छात्रा (16) सहेली के साथ थाने पहुंची और एसओ सुधीर त्यागी को बताया कि दो युवक उसके साथ तीन दिन से रेप कर रहे हैं। हालांकि, छात्रा ने देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर रही है। एसओ ने बताया कि आरोपियों में एक छात्रा का ब्वायफ्रेंड है, जबकि दूसरा युवक ब्वायफ्रेंड का दोस्त है। लड़की कहां रहती है, उसके परिवारजन कौन हैं, छात्रा यह नहीं बता रही है। कह रही है कि उसकी बहन मुरादाबाद में रहती है। पीड़िता का कहना है कि वह रात में सहेली के घर रहेगी। वह रिपोर्ट भी नहीं लिखा रही है, कह रही है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। वह रिपोर्ट नहीं लिखाना चाहती। पुलिस को छात्रा ने एक मोबाइल नंबर भी अपने परिजन का दिया था, मगर वह नंबर गलत निकला।
सहेली के साथ भी रेप की चर्चा
छात्रा के साथ आई सहेली के साथ भी रेप की चर्चा फैल गई। हालांकि एसओ और छात्रा ने साफ किया कि पीड़िता एक लड़की है, जो सहेली को साथ लेकर आई है, उससे रेप की घटना नहीं हुई है।