गाजियाबाद। गोविंदपुरम की सीवर समस्या के ‘इलाज’ की बजाय सरकारी तंत्र ने 69 करोड़ रुपये खर्च कर एसटीपी बनाया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सीवर लाइन जाम होने से एसटीपी तक सीवेज ही नहीं पहुंच पा रहा। कालोनीवासी कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन सुधार नहीं हुआ। समस्याओं से अफसरों को रूबरू कराने के लिए ‘अमर उजाला’ टीम ने गोविंदपुरम पहुंच हकीकत देखी। बैक मार रहा है पानी
सी-ब्लॉक की तीन गलियों में सीवर का पानी ओवर फ्लो कर घरों की चौखट तक पहुंचा था। दुर्गंध युक्त पानी से लोगों का घरों में रुकना भी दूभर हो रहा था। डी ब्लॉक में भी हालत बदतर मिली। घरों के बाहर कुछ लोगों ने मैनहोल खुद चुनवा ऊपर उठा दिए हैं। ऐसे में सीवर का पानी बैक मारने लगा है।निगम सीवर लाइन खाली कराने के लिए सुपर सकर मशीन नहीं दे रहा था। मशीन मिली तो अब डीजल नहीं मिल रहा। महज 800 मीटर लाइन की सफाई बाकी है। - अनिल चौधरी, पार्षद
विज्ञापन
सीवर लाइनों को साफ कराने के आदेश कर्मचारियों को जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी लाइनों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। - बाबूलाल, जीएम जलकल