लोनी । वाणिज्य कर और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रॉनिका सिटी स्थित प्रधान गुटखा फैक्ट्री में शुक्रवार को छापा मारा। टीम ने फैक्ट्री के अभिलेखों में अनियमिताएं पकड़े जाने पर उन्हें सील कर दिया। उधर, प्रदूषण विभाग ने पान मसाला और गुटखा पाउच के नमूना लिया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एसके गौतम, डिप्टी कमिश्नर एएन यादव, प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता रोहित कुमार, सीओ राजेश पांडे, एसडीएम सदर केशव कुमार की संयुक्त टीम ने प्रधान गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा। छापमार कार्रवाई शाम पांच बजे तब चली। एसके गौतम ने बताया कि अभिलेखों की जांच में लाखाें की गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबधिंत होने के बाद फैक्ट्री में प्लास्टिक पाउच में पान मसाला और गुटखा पैक किए जा रहा है। मौके पर मिले सभी अभिलेखों को सील किया गया है। उधर, गुटखा पाउच के सेंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भिजवाएं जा रहे हैं। उधर, टीम की छापामार कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य उद्यिमयों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।