फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार की गोल्ड ज्वेलरी खरीद पर पैन कार्ड जरूरी

Sun, 17 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केंद्र सरकार ने प्रीवेंशन ऑफ एंटी मनी लांड्रिंग एक्ट में संशोधन कर 50 हजार तक की गोल्ड ज्वेलरी खरीदने पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही ज्वैलर्स को कस्टमर का केवाईसी फार्म भरना को भी कहा है। ताकि कस्टमर की डिटेल बनाई जा सके। यह रिकार्ड उन्हें पांच वर्ष तक रखना होगा। सर्राफा एसोसिएशन इसे अव्यवहारिक मान रही है। जिले में गोल्ड के लिए 85 और चांदी की 16 दुकानों ने हॉलमार्क लिया है। बिना लाइसेंस दुकानों की संख्या करीब 1000 तक है।
विज्ञापन

शादियों का सीजन 28 अप्रैल से शुरू होगा। सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के कारोबार में तेजी आती है पर केंद्र सरकार के इस निर्णय से कारोबारियों में हताशा है। गाजियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि सोना इतना महंगा है कि 50 हजार रुपये में सीमित ज्वेलरी ही आएगी। हर कस्टमर केवाईसी फार्म नहीं भरता। उन्हाेंने बताया कि यह अव्यवहारिक है, जिसका पालन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें