फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर युवक को सरेबाजार धुना

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीवाड़ा चौराहे पर हुई घटना, चाबी बनवाने आई थी महिला, आरोपी पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

गाजियाबाद। मालीवाड़ा चौराहे पर छेड़खानी करने पर महिला ने ताले की चाबी बनाने वाले युवक की सरेबाजार धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नंदग्राम की रहने वाली महिला ने बताया कि दोपहर वह मालीवाड़ा चौराहे पर ताले की चाबी बनवाने आई थी। इस दौरान चाबी बनाने वाले युवक ने किराए पर कमरा दिलवाने की बात करते हुए उससे छेड़खानी शुरू कर दी। उसने एतराज जताया, लेकिन युवक ने बात नहीं मानी तो उसने युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी मतीन अहमद के रूप में हुई है। उधर, मतीन खुद को बेकुसूर बता रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच की है।
स्कूटी सिखाने के बहाने छेड़छाड़
गाजियाबाद। नंदग्राम में किशोरी को स्कूटी सिखाने के बहाने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ सिहानी गेट ने बताया कि नंदग्राम की किशोरी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह घर के सामने खेल रही थी। पड़ोसी युवक उसे स्कूटी सिखाने के बहाने साथ ले गया। किशोरी ने बताया बीच मार्ग में युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं आरोपी भोला के परिजनों ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन

लव, सेक्स और फिर धोखा
मेरठ। माता-पिता का साया सिर से उठा तो जीने के लिए प्लेसमेंट ऑफिस में नौकरी शुरू की। शादीशुदा युवक ने प्यार के झांसे में फांस लिया। मंदिर में शादी की और दो बच्चे भी हुए। चार साल बाद पहली पत्नी आई, तो मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। युवती ने आईजी से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला गाजियाबाद का है। पिता की मौत के बाद एक किशोरी प्लेसमेंट कंपनी में नौकरी शुरू की। यहां मुलाकात कंपनी मालिक बरेली के प्रमोद से हुई। अविवाहित बताकर प्रमोद ने उसे धोखा देकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद ज्योति टेंट हाउस स्टेट बैंक गली लालकुंआ कविनगर गाजियाबाद में दोनों साथ रहने लगे। 16 फरवरी 2013 को प्रमोद की पहली पत्नी अर्चना दोनों बच्चों के साथ गाजियाबाद आ गई और उसने प्रमोद के साथ मिलकर उसे निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें