गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी में मंगलवार रात जमीनी विवाद के चलते एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली केे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कैथवाड़ी गांव में तीन भाई एक मकान में रहते हैं। तीनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मंगलवार रात करीब 12 बजे दोनों पक्षों में गोलियां चली। फायरिंग के दौरान गोली लगने से सुधा पत्नी मुकेश घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मुरादनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत मंे पहले गाजियाबाद और बाद मंे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मामले में घायल महिला की भतीजी पूनम पुत्री राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें चाचा पप्पू, सीमा, अरूण, अंकुर और सीताराम को नामजद कराया गया है। एसओ का कहना है कि मामला परिवार के बीच चल रहे जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान की कीमत मांगने पर ताना तमंचा
मोदीनगर। गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने स्थित विशाल मेगामार्ट पर बुधवार को दिनदहाडे़ तीन युवकों ने सामान की कीमत मांगने पर गार्ड पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर जमा हुए स्टाफ और ग्राहकों को देखकर आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विशाल मेगामार्ट की गोविंदपुरी पुलिस चौकी के सामने ब्रांच है। ब्रांच के कार्यवाहक मैनेजर चरण सिंह रावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे तीन युवक मेगामार्ट में आए और सामान लेकर बिना बिल अदा किए जाने लगे। गेट पर तैनात गार्ड संजय और विकास ने युवकों को रोक लिया और बिल मांगा। जिस पर गाली-गलौच करते हुए एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और गार्ड की कनपटी पर रखकर गोली मारने की धमकी दी। लेकिन हिम्मत दिखाकर गार्ड ने शोर मचा दिया। स्टाफ और लोगाें को जमा होता देख आरोपी भाग निकले। उधर, सूचना पर सामने िस्थ्ात चौकी पुलिस मेगामार्ट की ओर दौड़ी। पुलिस ने लोगों की मदद से पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
घर में सोते युवक को चाकू से गोदा
लोनी। तिलकराम कालोनी में मंगलवार रात तीन बदमाशों ने घर में सोते ऑटो चालक को चाकू से गोद कर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में तहरीर दी। इटावा का रहने वाला ऑटो चालक सुनील परिवार के साथ तिलकराम कालोनी में रहता है। सुनील की पत्नी सुमन ने बताया कि मंगलवार रात तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और उसके पति को चाकू से गोद दिया। घायल को जीबीटी अस्पताल में भर्ती क राया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।