फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागो यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक

Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लव जेहाद के खिलाफ मेरठ से चली हिंदू जागो यात्रा को रविवार को रोक लिया गया। मीनामल की धर्मशाला से निकलने वाले नगर भ्रमण पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई और फोर्स तैनात कर दी गई। प्रशासन की रोक के बाद हिन्दू स्वाभिमान सहित सभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दोपहर बाद धर्मशाला से निकल कर जब वह दिल्ली की ओर कूच करने लगे तब उन्हें साहिबाबाद में रोक लिया गया।
विज्ञापन

अखंड हिंदू स्थान मोर्चा की प्रदेश संयोजिका चेतना शर्मा ने बताया कि मेरठ में प्रीती हत्याकांड पर पुलिस की लीपापोती, दोषियों को राजनैतिक समर्थन के विरोध में आत्मदाह की घोषणा की गई है। हिंदुओं को जगाने के लिए और अशोक रोड स्थित सपा सुप्रीमो आवास पर आत्मदाह करने के लिए सभी मेरठ से निकले हैं। उपवास में शामिल महंत नरसिंहानंद यति ने बताया कि चेतना शर्मा सहित अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी, पार्षद संजीव पुंडीर, राष्ट्रनिर्माण पार्टी के प्रदेश प्रभारी विजयपाल आर्य, आर्य समाज के प्रचारक आचार्य अजब सिंह शास्त्री आत्मदाह करेंगे। धरना स्थल पर राष्ट्रवादी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा, सांस्कृतिक गौरव संस्थान के अध्यक्ष विनोद सर्वोदय, हिंदू स्वाभिमान के प्रांतीय संयोजक भूपेंद्र तोमर, ‘पिंकी‘, मदनलाल चड्ढा, अमित त्यागी, रविंद्र त्यागी, अनिल यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें