फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप अब पहुंचेगा आपके घर

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में हाेंगे मोबाइल पंप
विज्ञापन

आईजीएल की नई योजना
साहिबाबाद। जल्द ही आपको अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए पंप तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आपको अपनी कालोनी में ही मोबाइल पंप के जरिए सीएनजी मिल सकेगी। जगह की कमी को देखते को हुए आईजीएल जल्द ही गाजियाबाद में मोबाइल सीएनजी पंप खोलने जा रहा है। कोई अलग से चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पंपों के लिए जगह की कमी को देखते हुए आईजीएल ने यह निर्णय लिया है। ये पंप कैनोपी बेस्ड पंप हाेंगे। जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सकेगा। आईजीएल के जीएम कारपोरेट कम्यूनिकेशंस अमनदीप ने बताया कि मानकों के अनुसार सीएनजी पंपों के लिए खुली जगह की जरूरत होती है। इतना ही नहीं इसके आसपास भी 100 मीटर दूरी तक आबादी नहीं होनी चाहिए। गाजियाबाद में जगह की कमी के चलते मोबाइल पंप खोलने का निर्णय लिया गया है। मोबाइल पंपों का प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है। साल के अंत तक गाजियाबाद में मोबाइल पंप देखने को मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक रिंग रोड दिल्ली में एक मोबाइल कैनोपी बेस्ड फिलिंग स्टेशन है। वहीं, अर्जेंटीना और ब्राजील में भी इसी तर्ज पर फिलिंग स्टेशन काम कर रहे हैं। स्टेशन उन इलाकों में काम करेंगे जहां पर सीएनजी स्टेशन नहीं है। साहिबाबाद और पुराना गाजियाबाद में इसी तर्ज पर फिलिंग स्टेशन की योजना है। लोगों को जानकारी देने के लिए आईजीएल एनाउंसमेंट की भी योजना बना
विज्ञापन

रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें