फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायतुल्ला को ट्रेन में ही मारी गई थी गोली!

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीआईटी मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। किफायतुल्ला का कोट गोली लगने की जगह पर काफी जला हुआ है। ऐसी तभी होता है, जब गोली सटाकर या बहुत करीब से मारी जाए। इससे जीआरपी की वह थ्यौरी कमजोर पड़ गई है, जिसमें गोली दूर से आने की बात कही जा रही थी। हालात तो यही बता रहे हैं कि सीआईटी को गोली महानंदा एक्सप्रेस के अंदर ही मारी गई थी। मंगलवार को जीआरपी ने तीन कोच के यात्रियों से पूछताछ की और सीआईटी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली। सोमवार को उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोली बेहद नजदीक या सटाकर चलने पर ही कपड़े जलते हैंै। वहीं गाजियाबाद जीआरपी टीम ने मंगलवार को गाजियाबाद से शाहदरा तक महानंदा एक्सप्रेस से सफर कर मर्डर केस का मॉक ड्रिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें