फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नवंबर को भिड़ंेगे यूपी-एमपी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी और दिल्ली के बीच 2 से पांच नवंबर तक हुए रणजी मैच के बाद अब नेहरू स्टेडियम फिर से गुलजार होगा। 17 नवंबर से अंडर 25 कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन दिवाली के बाद मैच की तैयारियां तेज कर देगा। ऐसे में नेहरू स्टेडियम में चार दिन दर्शकों को बेहतर क्रिकेट देखने को मिलेगी। इस मैच में यूपी की ओर से चार खिलाड़ियों के खेलने की भी उम्मीद जगी है। अंडर 25 कैंप में चयनित बल्लेबाज गौरव तोमर, गेंदबाज राज बहादुर, पवन कुमार और तरूण चौहान यूपी की ओर टीम में खेल सकते हैं। राजबहादुर की तो यूपी रणजी टीम के कोच और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी तारीफ कर चुके हैं। गौरव तोमर मौका मिल सकता है। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया अंडर 19 कूच बिहार ट्राॅफी के लिए मैच उप्र और बंगाल में 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा। अंडर 19 में भी गाजियाबाद के जियाउल हक को खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


मैच का आयोजन
अंडर 25 कर्नल सीके नायडू
उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश - 17 नवंबर से 20 नवंबर तक
अंडर 19 कूच बिहार ट्राॅफी
उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल - 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें