फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दीवाला निकालेंगे पेंट के दाम

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पेंट इंडस्ट्री पर पड़ी मार
क्रूड ऑयल, डॉलर की कीमत ने महंगा किया कच्चा माल
पेंट के दामों में 15 से 20 फीसदी की होगी वृद्धि

गाजियाबाद। इस साल दिवाली पर घरों की रौनक बढ़ाने की चाहत जेब पर भारी पड़ेगी। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पेंट इंडस्ट्री कई मोर्चों पर जूझ रही है। इसका सीधा प्रभाव पेंट की कीमतों पर पड़ रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस साल पेंट के दामों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। बीते दिनों हुई वैट और डीजल की बढ़ोत्तरी के बाद पेंट के दामों में पांच फीसदी का और इजाफा होने की उम्मीद है। मैन्युफैक्चरों की मानें तो कमर तोड़ महंगाई के कारण इस साल पेंट की बिक्री में करीब 25 फीसदी की गिरावट आ सकती है। पेंट एंड थिनर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर नीरज गुप्ता ने बताया कि पेंट इंडस्ट्री पर दोहरी मार पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पेंट इंडस्ट्री के मुख्य रॉ मैटेरियल साल्वेंट की कीमतें भी चढ़ी हुई हैं। डालर महंगा होने के कारण रॉ मैटेरियल आयात की लागत बढ़ी है। महंगाई के कारण पिछले साल तक दिवाली पर 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करने वाली पेंट इंडस्ट्री की सेल इस बार 25 फीसदी तक गिर सकती है। बंसी लाल एंड संस पेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के आलोक माथुर ने बताया कि पेंट कराना अब लग्जरी बनता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कारणों से पेंट की कीमतों में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल की कीमतें बढ़ने से प्रोडक्शन, कच्चा माल मंगाने और तैयार माल भेजने की लागत बढ़ी है। प्रदेश सरकार ने वैट की दरों में वृद्धि कर दी है। इससे दिवाली तक पेंट के दाम बढ़ जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें