फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर नन्हे शमीम की हुई मौत

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ईद का त्योहार एक परिवार के लिए गम में बदल गया। रविवार शाम एक मासूम खेलते वक्त रामपुरी कॉलोनी स्थित नाले में गिर गया। करीब दो घंटे बाद पता चलने पर लोगों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मूलरूप से एटा निवासी मंजूर अली हाल में रामपुरी कॉलोनी के प्लॉट नंबर बी-108 में पत्नी शेरबानो, तीन बेटों और एक बेटी के साथ रह रहे थे। मंजूर अली रिक्शा चलाता है। रविवार शाम छह बजे बेटा शमीम (एक वर्ष ) वहीं खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाले में गिर गया। देर शाम दूध लेने जा रही महिला की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बच्चे को नाले से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि 12 जुलाई 12 को ही प्रहलादगढ़ी चौकी क्षेत्र में हादसा हुआ था। यहां वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित होली मदर पब्लिक स्कूल के छात्र तनिष्क (4) की नाले में गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें