फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा पहुंचे, समर्थक भी

Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोर्ट में कार्यवाही हो या न हो, कुशवाहा की तारीख पर उनके सम्ार्थक दीदार करने जरूर पहुंचते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही नजारा दिखा। पुलिस की मौजूदगी में समर्थक उनके पैर छूते नजर आए। उन्होंने कइयों का हालचाल भ्ाा जाना।
विज्ञापन

इससे पहले एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, विधायक आरपी जायसवाल, बीएनराम यादव, नरेश ग्रोवर, आरके सिंह, जेके सिंह, कटार सिंह समेत 9 आरोपियों को मंगलवार सुबह सीबीआई विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आज आरोपियों के खिलाफ चार्ज पर बहस होनी थी। कोर्ट मे अवकाश के चलते सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई।
गवाही देने नहीं पहुंचे सीओ दिनेश यादव
गाजियाबाद। चर्चित निठारी कांड के अंजली और ज्योति मर्डर केस में मंगलवार को यूपी पुलिस के सीओ दिनेश यादव की गवाही होनी थी। किसी कारणवश दिनेश यादव कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। इससे पूर्व डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश किया गया। मामले की अगली कार्यवाही के लिए न्यायाधीश ने अब 29 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें