फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में झपटमारों का कहर

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में स्नेचर्स का कहर जारी है। बढ़ती घटनाओं के कारण महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं और पुलिस लापरवाह बनी है। जुलाई में ही अब तक झपटमारी की चार वारदातें हो चुकी हैं। कई वारदातों में स्नेचर्स का शिकार बनी महिलाएं घायल भी हो गईं। बुधवार को भी महानगर में कई वारदातें हुईं।
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर सी-ब्लॉक में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा की भाभी रेनू से बाइक सवार बदमाश ने पर्स झपटा। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो स्नेचर ने उन्हें धक्का देकर रिक्शा से गिरा दिया और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घायल महिला की पकड़ ढीली पड़ने पर स्नेचर पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में दो हजार रुपये और मोबाइल फोन था। वारदात बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई। रेनू अपनी देवरानी स्वाति के साथ रिक्शे पर शॉपिंग कर राजनगर सेक्टर-14 स्थित घर जा रही थी। रेनू ने बताया कि जैसे ही कविनगर सी-ब्लाक में पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और उसका पर्स खींचने लगा। उन्होंने पर्स जोर से पकड़े रखा तो बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया। रिक्शे से गिरने पर भी उन्हें पर्स नहीं छोड़ा तो वह उन्हें सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। पर्स छीनकर स्नेचर धीमी स्पीड में ही वहां से निकला। इस दौरान लोग मूकदर्शक बने रहे।

ट्रांस हिंडन में दो महिलाओं की चेन लुटी
साहिबाबाद/इंदिरापुरम। शालीमार गार्डन में मंगलवार देर शाम और बुधवार को दिनदहाडे़ बदमाश एक बैंक कर्मी और एक मीडियाकर्मी की पत्नी की चेन लूट ले गए। मूलरूप से इंदौर निवासी निशा सेठ लक्ष्मी नगर, दिल्ली स्थित एक प्राइवेट बैंक में अफसर हैं। मंगलवार देर शाम वह शालीमार गार्डन में रिश्तेदार के यहां जा रही थी। स्वाति केबल तिराहे के पास पहुंची। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाश उनसे चेन लूटकर ले गए। इसके अलावा बुधवार को वसुंधरा सेक्टर-19 में लुटेरे मीड़ियाकर्मी विमल मोहन की पत्नी मॉली से चेन लूटकर ले गए। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। एसपी सिटी शिवशंकर यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश
गाजियाबाद। एनसीआर में स्नेचिंग करने वाले गैंग के एक झपटमार को इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए स्नेचर शहजाद के पास से पुलिस ने तीन सोने की चेन और चोरी की एक बाइक बरामद की है। एसएसपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्नेचर शहजाद दिल्ली के कल्याणपुरी मोहल्ले का रहने वाला है। वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस ने शहजाद को कृष्णा अपरा गार्डन तिराहे के पास से उसे दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें