फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें हल नहीं की तो नपेंगे अफसर

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सपा सरकार के पहले तहसील दिवस में अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर नजर आए। मोदीनगर तहसील दिवस के दौरान पहुंचे कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील दिवस सुबह 10 से दो बजे तक आयोजित हुआ। एडीएम प्रशासन रामकिशन शर्मा ने अनुपस्थित होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मौके पर करीब 120 शिकायतें आईं, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने अधिकारियों को तहसील दिवस को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी शिकायतों का तत्काल और बड़ी शिकायतों को सात दिन में निस्तारण किया जाए। निस्तारण केवल कागजों न हो, मौके पर जाकर अधिकारी दोनों पक्षों को संतुष्ट करें। इस मौके पर लोगों ने कमिश्नर के सामने मूल निवास, जाति और आय प्रमाण पत्रों की समस्या रखी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने एडीएम प्रशासन को गाजियाबाद कलक्ट्रेट में एक काउंटर मोदीनगर का खोलने के निर्देश दिए। बाद में कमिश्नर ने कहा कि मोदीनगर के जाम को लेकर वह शासन को लिखेंगे। तहसील दिवस में एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसडीएम रीना सिंह, सीओ राजेश पांडेय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सिर्फ 21 फरियादी पहुंचे
गाजियाबाद। सपा सरकार के पहले तहसील दिवस में अफसर उत्साह से लबरेज थे। जबकि फरियादी ठंडे नजर आए। तहसील दिवस में डीएम समेत तमाम संबंधित अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे। हर विभाग का स्टाल लगाया गया था। शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनने का पूरा इंतजाम था। लेकिन, तहसील दिवस में सिर्फ 21 फरियादी ही पहुंचे। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में नेहरूनगर सामुदायिक केंद्र में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे डीएम अपर्णा उपाध्याय तहसील दिवस में पहुंचीं। केंद्र में तमाम सरकारी महकमों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। चार घंटे तक चले तहसील दिवस में सिर्फ 21 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की 8, पुलिस की 4, शिक्षा विभाग की 3, नगर निगम की 5 और 1 अन्य शामिल है। नगर निकाय चुनाव तहसील दिवस तक पहुंच गया। लोनी नगर पालिका के वार्ड-22 के निर्वाचित पार्षद राजकुमार चौहान की जाति छुपाकर चुनाव लड़ने की शिकायत की गई। तो वैशाली में साइबर कैफे चलाने वाली नीतू ने पुलिस की शिकायत की। डीएम ने तहसील दिवस में मौजूद अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के आदेश दिए। साथ ही लापरवाह अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर एसडीएम सदर केशव कुमार, सीएमओ अजेय अग्रवाल, पीडी एलपी वर्मा, डीएफओ वाईपी मलिक, डीडीओ निर्मला कुमारी, डीपीओ ऊषा कुमारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें