फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में होगा जेनेरिक आउटलेट!

Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल ने केंद्र सरकार को प्रजेंटेशन के लिए पत्र भेजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। आम जन को सस्ता इलाज देने के संबंध में शुरू की गई योजना के तहत अब हर जिले में जेनेरिक आउटलेट खोलने की तैयारी है। इस संबंध में ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने अपना प्रपोजल केंद्र सरकार के पास भेजा है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही देश के हर जिले में जेनेरिक दवाओं के निजी आउटलेट खुल जाएंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल ने एआईओसीडी को प्रपोजल पर वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
एआईओसीडी के महासचिव सुरेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल की ओर से प्रपोजल के प्रजेंटेशन और वार्ता के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए एआईओसीडी को दिन निर्धारित कर डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल को बताना है। अगले 10 दिनों में इस संबंध में सेक्रेट्री हेल्थ और डायरेक्टर फार्मास्युटिकल के साथ वार्ता होगी। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक व्यक्ति तक जेनेरिक दवाएं
विज्ञापन

पहुंच सकें।
आल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट का प्रयास है कि सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही नहीं बल्कि हर जगह व्यक्ति को जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हों। एक अनुमान के अनुसार सॉल्ट नाम से बिकने वाली जेनेरिक दवाओं की खपत इस प्रयास से बढ़ेगी और लोगों में जागरुकता बढ़ेगी। इसके साथ ही  लोग जेनेरिक दवाओं को तवज्जों भी देने लगेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद, बस अनुमति चाहिए
एआईओसीडी का कहना है कि देश भर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। सरकार को सिर्फ अनुमति देनी है। बिना अनुमति के जेनेरिक दवाओं की निजी आउटलेट नहीं खोली जा सकती हैं।
डब्ल्यूएचओ से मान्य कंपनियों की जेनेरिक दवाएं बिकेंगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्य कंपनियों की जेनेरिक दवाएं ही इन स्टोर पर बेची जाएंगी। अगर निजी जेनेरिक आउट खोलने पर सहमति बन जाती है तो दवाओं पर होने वाले खर्च की कीमत कई गुना कम हो जाएगी।
विज्ञापन

जेनेरिक आउटलेट सिस्टम का ये है प्रस्ताव
प्रपोजल में एआईओसीडी हर जिले में जेनेरिक दवाओं के आउटलेट खोलेगा। इन आउटलेट के जरिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट पूरे देश में एक आउटलेट सिस्टम तैयार करेगा। जैसे तरह पूरे देश में मेडिकल स्टोर में दवाओं की रिटेल बिक्री का सिस्टम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें