फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुत बाराती ने स्कोडा से मासूम को कुचला

Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर पार्क में चल रहे एक शादी समारोह का माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब दूल्हे के रिश्ते के भाई ने दुल्हन के ममेरे भाई को अपनी कार से कुचल दिया। मासूम गद्दा बिछाकर सोया हुआ था। इसी बीच दूल्हे का भाई अपनी स्कोडा को पार्क में घुसा ले गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव निवासी सीताराम की बेटी की शादी वहीं के रहने वाले राहुल पुत्र राजपाल से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को शादी समारोह शास्त्रीनगर स्थित एक पार्क में चल रहा था। रात करीब डेढ़ बजे दूल्हे का रिश्ते का एक भाई राम कुमार अपनी स्कोडा कार से समारोेह स्थल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने शराब पी रखी थी।
युवक ने अपनी कार पार्क में घुसा दी। वहां जमीन पर गद्दा बिछाकर संजय निवासी मुकुंदपुर दिल्ली का 7 वर्षीय बेटा सचिन सो रहा था। कार सीधे मासूम सचिन पर जा चढ़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सचिन दुल्हन का ममेरा भाई था। जरा ही देर में हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल गया। बेहद सादगी से विवाह की रस्म पूरी की गई। एसओ कविनगर सुधीर त्यागी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें