गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विवि ने 30 जून तक रेग्युलर कोर्सेज के फाइनल ईयर के परिणाम जारी करने की कवायद तेज कर दी है। मूल्यांकन खत्म होने के बाद रिजल्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि कई कॉलेजों द्वारा प्रैक्टिकल के मार्क्स न भेजे जाने के कारण भी रिजल्ट घोषित होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
चूंकि 25 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होनी है ऐसे में विवि से संबद्ध कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए मार्कशीट न होने की स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा नियंत्रक एचएस सिंह ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रत्येक स्थिति में 30 जून तक बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल ईयर के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कॉलेजों को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द प्रैक्टिकल के नंबर भेजने को कहा गया है ताकि रिजल्ट में देरी न हो।