फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या देश की सबसे बड़ी समस्या : दाती महाराज

Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या कन्या भ्रूण हत्या की है। इसको समाप्त नहीं किया तो समाज नष्ट हो जाएगा। वह शनिवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में कथा में भक्तों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज का भौतिक विकास हुआ है, लेकिन चारित्रिक विकास रुका है। समाज का आधार कन्या है। कन्या भ्रूण हत्या करके समाज के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने मौजूद भक्तों को सावधान किया कि ईश्वरीय व्यवस्था से छेड़छाड़ केपरिणाम भयंकर होंगे। उन्होंने वैदिक वचन ‘माता निर्माता भवति’ का उल्लेख करते हुए कहा कि माता ही समाज और राष्ट्र का निर्माण करती है। कन्या भ्रूण हत्या समाज का सबसे बड़ा अपराध घोषित किए जाने की जरूरत है। यदि समाज ने इसमें बदलाव नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों को भयंकर अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें