फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर चोरी करने वाले दबोचे !

Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। पुलिस ने वैशाली सेक्टर 3 में सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो चौकीदारों को हिरासत में लिया है। वकील अपने परिवार के साथ मलेशिया घूमने गए हैं और शुक्रवार को उनके पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता सोनल जोशी वैशाली सेक्टर-3ए के 200/2 में परिवार सहित रहते हैं। सोनल जोशी करीब आठ दिन से परिवार सहित मलेशिया घूमने गए हैं। बृहस्पतिवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़ घर में दाखिल हुए। चोर घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर अधिवक्ता को मामले की जानकारी दी। सूचना पर एसएचओ इंदिरापुरम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने पूछताछ के लिए कालोनी के दो चौकीदारों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से पता चला है कि कालोनी के दोनों चौकीदारों ने ही साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता के घर चोरी की है क्योंकि उन्हें परिवार के बाहर जाने की जानकारी थी। यह भी पता चला है कि पुलिस ने दोनों चौकीदारों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस अफसर माल बरामदगी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शनिवार को इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें