गाजियाबाद। एएलटी सेंटर, राजनगर में रविवार को सीएसएचपी स्कूल की बैज सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आईएसपीआई अध्यक्ष जीपी गुप्ता ने किया। इसके बाद प्रथम चरण में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को बैज प्रदान किए गए। इस दौरान स्कूल के पूर्व टीचर कल्पना, भुवनेश, मधुर, सुनील और रीता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं, एएलटी सेंटर के जीएम एमके सेठ को गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश तायल ने अप्रीशीएशन अवार्ड और अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।