गाजियाबाद। हैदराबाद में 4 से 8 मई तक आयोजित सेकेंड नेशनल एमेच्योर 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप पर यूपी का कब्जा हो गया है। खास बात यह है कि यूपी टीम में अधिकांश खिलाड़ी गाजियाबाद के ही थे। यूपी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को, क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को, सेमीफाइनल में राजस्थान को और फाइनल में पांडिचेरी को पराजित किया। कोच रंजीत साहा के साथ कप्तान ललित कुमार, उप कप्तान आकाश शर्मा, शरद कुमार, रविंद्र सिंह, मनीष वालिया, राहुल, जग्गी, अरविंद कुमार, रोहित शर्मा, ब्रह्मानंद त्रिपाठी, अंशुल सिंह, विकास, संदीप यादव, अमित कुमार और युवराज टीम में शामिल थे। रविवार को टीम के महानगर लौटने पर स्वागत किया गया।