गाजियाबाद। पणजी (गोवा) में 4 से 6 मई तक चली तृतीय इंटर जोन राष्ट्रीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले महानगर के खिलाड़ियों का रविवार को लोहियानगर में स्वागत किया गया। डिस्ट्रिक्ट सॉफ्टबाल एसोसिएशन ने पश्चिमी जोन की टीम में शामिल रोहित मंधार, विनय वर्मा, मोनिका मिश्रा और लक्ष्मी वर्मा का स्वागत किया। इस दौरान जिला सॉफ्टबाल संघ के अध्यक्ष करतार सिंह, डायरेक्टर स्पोर्ट्स एसपी लाल सहित कई लोग मौजूद थेे।