गाजियाबाद। सिल्वर लाइन स्कूल सीनियर सेकेंडरी ब्रांच के प्रांगण में सहोदय स्कूल्स मीट के अंतर्गत आलाप मिलाप एकल गायन प्रतियोगिता की गई। इसमें सहोदय स्कूल के नौ स्कूलों के बच्चों ने भाग किया। प्रतियोगिता को प्राइमरी, मिडिल और सीनियर कैटेगरी में बांटा था। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डा. वीएस मनोरकर ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक पं. ज्वाला प्रसाद और रोटेरियन अंजू जैन रहीं। प्राइमरी विंग में सिल्वर लाइन स्कूल की छात्र वृंदा सिंह प्रथम, विद्या भारती स्कूल की सिमरन मीलू सेकेंड और डीपीएस इंदिरापुरम के जपजोत थर्ड रहे। मिडिल विंग में डीपीएस इंदिरापुरम के कार्तिक कुंभाट प्रथम, कैंब्रिज स्कूल की निविता सेकेंड और सेठ आनंदराम जयपुरिया की सिमरन थर्ड रहीं। सीनियर विंग में उत्तम स्कूल की दिव्या सभापति, सिल्वरलाइन स्कूल के कृष्णा सिंघल सेकेंड और सेठ आनंदराम जयपुरिया के विभू थर्ड रहे। वंशिक भगत और श्रेया भटनागर को भी थर्ड प्राइज दिया।