मुरादनगर। गांव रावली कला निवासी अमित भारद्वाज ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 393वीं रैंक हासिल की है। परिणाम आने के बाद से अमित के घर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। अमित ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। वर्तमान में अमित मोदीनगर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में पीओ हंै। उन्होंने सफलता का श्रेय पिता उमेंद्र चंद्र दत्त और माता बाला दत्त को दिया।