फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 घंटे मजदूरों ने घेरा स्कूल, 1500 बच्चे कैद

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम के प्रीसिडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को मजदूरों ने तीन घंटे तक स्कूल को घेरे रखा। इस दौरान करीब 1500 बच्चे स्कूल के अंदर ही कैद रह गए। खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। मजदूरों की मांग थी कि जब तक उनकी मजदूरी नहीं मिलती वे रास्ता नहीं छोड़ेंगे। एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाकर शांत किया। इसके बाद अभिभावक बच्चों को घर ले गए। हिंदु मजदूर सभा के कार्यकर्ता अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि हेबिटेट क्लब और होटल के निर्माण में जुटे करीब 300 मजदूरों की तीन माह की मजदूरी 67 लाख रुपये नहीं दी जा रही है। इंदिरापुरम के अभयखंड में प्रीसिडियम स्कूल के साथ ही हेबिटेट क्लब और होटल आदि का निर्माण हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे करीब 300 मजदूरों ने अपनी बकाया मजदूरी देने के लिए प्रीसिडियम स्कूल के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें