नेहरू युवा कें द्र कानपुर ने शनिवार को ब्लाक सभागार में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। युवा समन्वयक शमीम अहमद हाशमी ने कहा कि ग्रामीण विकास में युवाओं की भागेदारी मुख्य है।
उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि इसको सफल बनाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान की भी चर्चा की।
कार्यक्रम में बाजिदपुर, सुनौढा, हृदयपुर बिरोहा, भवानीपुर, चौबेपुर एवं निगोह आदि गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। संचालन विनय तिवारी ने किया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत सुरेश निगम, विद्यासागर, राहुल देव मिश्रा, विकास वितारी, आशीष पांडे, श्वेता व प्रिया तिवारी मौजूद रहे।