बद्दउद्दीन जिंदाशाह मदार का उर्स शनिवार को पूरे शबाब पर दिखा। देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जायरीनों ने ईशन नदी स्नान कर मदार की दरगाह पर माथा टेका।
शनिवार को मकनपुर की ओर आने-वाले सभी रास्तों पर पूरे दिन जाम लगा रहा। मलंगों ने रश्म अदायगी के बाद शग्ले धम्माल कर उर्स में दमदार बेड़ा पार की गूंज लगाई।
मदार साहब के उर्स की तीसरे दिन शनिवार को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार आदि प्रदेशों के शहरों से करीब दो से तीन हजार छोटे-बड़े वाहनों से जायरीन मकनपुर कसबा पहुंचे।
शनिवार की भोर से ही ईशन नदी में स्नान करने का दौर शुरू हो गया था। नदी में स्नान करने के बाद जायरीनों ने मदार पाक की दर पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी।
सज्जादानशीं सैयद मुजीबुल बाकी के सामने मदार के मलंगों ने रश्म निभाते हुए अपनी-अपनी पगड़ियां खोलकर शग्ले धम्माल किया और दमदार बेड़ा पार की दुआ की।