फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 19 Jan 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-बांदा रेल लाइन स्थित धरमपुर बंबा रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से हैलट रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 कसबे के गांव उदयीपुर (भीतरगांव) निवासी सूरज सिंह (20) पुत्र रामबालक दो दिन पहले गजनेर स्थित अपनी बहन के घर गया था। वहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। धरमपुर बंबे के पास वाहन से उतरने के बाद पैदल ही भीतरगांव के लिए चल दिया। धरमपुर बंबा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में सीएचसी पतारा ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सूरज सिंह आत्महत्या करने के इरादे से खुद ट्रेन से टकराया। कुछ लोगों का मानना है कि हादसा कोहरे के चलते हुआ। बंद फाटक से निकलने के चक्कर में वहबैरियर के नीचे घुसा तभी ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस का कहना है कि धरमपुर बंबा रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बना हुआ है। सूरज सिंह अंडरपास से निकलने की बजाय ऊपर बंद गेट से निकलने की कोशिश क्यों कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। वहीं सूरज के परिजन अस्पताल पहुंच गए लेकिन, वह भी कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें