रनियां चौकी क्षेत्र परसौली गांव के मजरा लच्छूपुरवा गांव में शौच को गए वृद्ध की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने रनियां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही।
अकबरपुर कोतवाली के रनियां क्षेत्र के लच्छूपुरवा गांव निवासी बाबूराम(63) मंगलवार की देर शाम शौचक्रिया करने गांव स्थित रिंद नदी के पास गए हुए थे, जहां पर उनकी संदिग्ध हालतों में मौत हो गई। इधर, देर शाम घर न लौटने से परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के गांवों में तलाश किया। गांव का ही एक युवक शौच क्रिया करने गया। वहां बाबूराम को पडे़ हुए देखकर भौचक्का रह गया। युवक ने आनन फ ानन से परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बाबूराम की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाबूराम के पुत्र वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिता बाबूराम मंगलवार की देर शाम गांव से गुजर रही रिंद नदी के पास गए थे। अधिक सर्दी लगने के कारण मौत हो गई है। रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।