घाटमपुर क्षेत्र के सांखाहारी गांव स्थित श्री शक्ति डिग्री कालेज में योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में छात्रों को जड़ी-बूटियों और मसालों के चमत्कारिक गुणों की जानकारी दी गई। योग के जरिए निरोगी काया के महत्व भी समझाए गए।
योग और प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा.रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी, नीम, लटजीरा, धनिया, मेंथी, हींग, जीरा, हल्दी, कालीमिर्च, अजवायन, दालचीनी, हरड़-बहेड़ा, इलायची, अश्वगंधा, नागरमोथा, सोंठ और जैसी जड़ी-बूटियों और मसालों में चमत्कारिक गुण छिपे हैं।
प्रयोग से असाध्य रोग कुछ दिनों में ठीक किए जा सकते हैं। बताया कि व्यायाम से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
इस दौरान कालेज के छात्रों और शिक्षकों को योगासन भी सिखाए गए।
शिविर का संचालन डा. संदीप त्रिपाठी और आभार प्रदर्शन कालेज के प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने किया।