सास, ससुर और देवर द्वारा डेढ़ लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और घर से निकालने पर एक पीड़ित विवाहिता ने कोर्ट के आदेश के बाद दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
क्षेत्र के चीतामऊ गजना गांव निवासी बाल शरण ने पुत्री रामदेवी का विवाह फर्रुखाबाद जिले के बीबीपुर कमालगंज निवासी विपिन पुत्र ब्रम्हानंद से 2014 में किया था।
रामदेवी ने बताया कि पति विपिन दिल्ली में नौकरी करता है। वह ससुरालीजनों के साथ घर पर रहती है। सास गीता देवी, देवर विपिन और ससुर कपड़े का व्यापार करने के लिए 1.5 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विवाद के बाद मायके पक्ष के लोगों ने 80 हजार रुपये दे दिए, इसके बावजूद ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। बताया कि देवर की नीयत भी खराब होने लगी। विरोध किया तो 9 सितंबर 2015 को घर से निकाल दिया।
मायके पहुंच माता-पिता को आपबीती सुनाई।