फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में आई बाढ़, तटवर्ती गांवों तक पहुंचा पानी

Wed, 24 Aug 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुना नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से ब्लाक अमरौधा के तटवर्ती गांवों तक पानी पहुंच रहा है। इससे संबंधित परिवारों के पलायन की नौबत आ रही है। सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे खरीफ फसल चौपट होने के आसार हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात अचानक यमुना नदी में बाढ़ आ गई। इस कारण जरी, खरका, खरतला, मड़ैयां, रमपुरा, ट्योंगा, कयोंटरा आदि तलहटी के गांवों में घरों तक पानी पहुंच रहा है। वहीं खेत भी तालाब में तब्दील हो गए हैं, जिससे ज्वार, बाजरा, उरद, मूंग, तिल, अरहर आदि खरीफ फसलें डूब गई हैं। ग्रामीण दुलीचंद्र, चरन सिंह, लालाराम निषाद, अजय निषाद ने प्रशासन से बचाव और राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें