फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत

Fri, 15 Jan 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरीपूरा कस्बे के डुडवा जमौली मकरंदी निवादा गांव में एक महिला संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। मंगलवार की रात झुलसी महिला को परिजन हैलट लाए थे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश में जलाने का आरोप जड़ा है। जबकि पुलिस विवाहिता के स्वयं आग लगाने की बात कर रही है। ग्रामीण पूरा मामला आशनाई से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के डुउवा जमौली मकरंदी गांव निवासी किसान उमेश अपनी पत्नी गंगा देवी (40) के साथ पैतृक मकान में रहता है। उमेश के बड़े भाई मुन्ना नेता ने बताया कि पड़ोसी राम अवतार से पुरानी रंजिश हैं।
विज्ञापन


रामअवतार ने छह साल पहले अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर मार डाला था। बताया कि मंगलवार को रामअवतार ने रंजिश निकालते हुए रात 8:40 बजे गंगादेवी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।

जिससे गंगा देवी झुलस गई थी। लोगों ने हैलट में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के जेठ ने आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम लोग खाना-पीना खाने के बाद सोने जा रहे थे, तभी राघटना को अंजाम दे दिया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि रामअवतार और गंगादेवी में लंबे समय से चले आ रहे संबंध का परिवारीजन विरोध करते थे।

इसी मुद्दे पर उमेश और रामअवतार में कहासुनी भी हो चुकी है। मंगलवार की रात दोनों को साथ में देख जाने पर गाली-गलौज हुई थी।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गंगा देवी ने मिट्टी का तेल डालकर घटना को अंजाम दिया हो। कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला ने स्वयं मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें