फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से चार पशु मरे

Fri, 15 Jan 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर कस्बे के त्रिवेणी गंज बाजार में गुरुवार की सुबह चार गायों की संदिग्ध हालात में मौत होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी फैल गई। गायों के मरने की खबर सुनते ही भाजपाइयों, ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एसओ ने सभी गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय भेजा। बिल्हौर देहात स्थित त्रिवेणी गंज बाजार में खंडहर अलंकार सिनेमा में गुरुवार सुबह चार गायों के मरने की खबर से सनसनी फैल गई।

ग्राम प्रधान पति शेखर कटियार, भाजपा के जेपी कटियार, शुभ्राशूं, श्याम नारायण पांडे समेत कई मोहल्लेवासियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर गाय को मारने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. एसएन वर्मा, कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव सहित नगर पालिका के दर्जनों सफाईकर्मी पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

साथ ही जिन गायों में जहरीला पदार्थ खाने की लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनको भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुओं की मौत किस कारण हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।

जहां तक फसलों में पड़े कीटनाशक को खाने का मामला है तो कोई भी पशु कीटनाशक हरे चारे को नहीं खाता। आशंका है कि किसी खाने वाली वस्तु में जहरीला पदार्थ देकर पशुओं को मारा गया हो।

मोहल्लेवासी बोले कि आसपास खेत होने और खंडहर अलंकार सिनेमा के भवन में सैकड़ों की संख्या में गायें रोज की तरह रुकती हैं। किसी शरारती तत्व ने जहरीला पदार्थ देकर गायों को मारने की कोशिश की है।

पहले भी कुछ लोगों ने गाय को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी। बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से कई अन्य गायें, बछड़े और साड़ भी गंभीर बीमार हैं, उनको तत्काल उपचार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सभी ने जांचकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें