मृतका के पुत्र को ढाढ़स बधाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सट्टी थाना के रुरगांव के पास ब्रेकर में बाइक से उछलकर रोड पर गिरी महिला मौत हो गई, उसको डायल 100 के सिपाही लेकर सीएचसी आए थे। बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बघौरा, उरई निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वह बाइक से मां सुशीला (50) को लेकर मंगलपुर बुआ के यहां जा रहा था। इटावा रोड रुरगांव के पास रोड पर बने ब्रेकर पर मां उछलकर गिर गई, जिनके सिर में चोट आ गई।
लोगों ने डायल 100 नंबर पर सूचना कर दी, जो मौके पर पहुंच गई पुखरायां सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. मनोज कुमार ने महिला की मौत का मेमो भोगनीपुर कोतवाली भेजा।
कोतवाल राधामोहन दुबे ने बताया कि सूचना भोगनीपुर में दर्ज कर सट्टी थाने को भेजी गई है। सट्टी के थाना इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।