फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट, विरोध में प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
...सभा में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलायंस फार इम्पावरमेंट आफ नेटिव इंडियंस के घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के आह्वान पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बीते दिनों मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से मारपीट के बाद उसके गुप्तांग में चोटें पहुंचाने के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्या ने कहा कि निषाद, कुशवाहा, मुसलिम समाज एकजुट हो। समाज को अपनी ताकत का अहसास कराएं। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब ने कहा कि जब तक मुसलिम समाज संगठित नहीं होगा, तब तक अत्याचार होते रहेंगे। अन्य पार्टियां उनका इस्तेमाल कर अपना स्वार्थ सिद्ध करती हैं।


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा कि मंगलपुर क्षेत्र में महिला के साथ घटी घटना निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित महिला को आर्थिक मदद दी जाए ताकि वह अपना इलाज करा सके।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट में प्रभावी प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात माती से पैदल मार्च करते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि हमलावरों को दंडित कराया जाएगा। चिकित्सकों से महिला के बेहतर उपचार के लिए कहा।


इस दौरान मंडल अध्यक्ष तुलाराम निषाद, करन सिंह निषाद, पीस पार्टी जिलाध्यक्ष मो. नफीस अंसारी, इस्लाम चिश्ती, अतीक प्रधान, हलीम अख्तर, हीरा, दयाशंकर कुशवाहा, इरशाद खां, वसीम खां, रुबीना बेगम, जाहिद आदि मौजूद रहे।

भड़काऊ बयानों से फैला आक्रोश- कानपुर देहात। प्रदर्शन के दौरान महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्या ने तुलसीदास को लेकर भड़काऊ बयान दिए। साथ ही बसपा के संस्थापक अध्यक्ष कांशीराम का हवाला देते हुए भी जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी कीं। इससे कुछ लोगों का आक्रोश भड़का। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। बाद में पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें