फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के काम पर आने से तहसील में लौटी रौनक

Sat, 24 Sep 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैथा में काम करने में जुटे लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेखपालों की कई दिनों पुरानी हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौट आने से तहसील मैथा में रौनक लौट आई है। मैथा में अभी तक लेखपालों की हड़ताल के चलते कम ही लोग तहसील आ रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग काम कराने के लिए पहुंचे। लेखपाल संघ के मैथा इकाई के अध्यक्ष कामता प्रसाद मिश्र ने कहा कि लेखपालों काम करने में पीछे नहीं है।

कानूनगो बने लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों व आय, जाति, निवास का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विकास सचान ने कहा कि लेखपालों की मांगें जायज थी। अब काम पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें