फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ बढ़ गई गलन

विज्ञापन
घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन चालक।
विज्ञापन
 जिले में शनिवार को भी सुबह घने कोहरे की धुंध छाई रही। दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई और लोग घरों में दुबक गए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से निकल रही धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन गत दो दिनों से मौसम ने फिर से करवट बदल ली और घने कोहरे की चादर से सड़कें ढक गई। शनिवार भोर पहर से कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते रहे। वहीं अधिकांश वाहन चालक कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। दस बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा छंट सका। इसके बाद लोग धूप सेंकने के लिए खुले में बैठे रहे।

कोहरे का प्रकोप होने से गलन भी बढ़ने लगी है। इसके चलते महिलाएं बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर निकलीं। शाम ढलते ही ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। वहीं शाम आठ बजे के बाद गलन बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में दुबक गए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.04 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 90 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 73 फीसदी रही। रविवार सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। इससे गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें