फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभन में गुरु पर्व शुरू, रामलीला का आयोजन

Sat, 24 Dec 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राम जी के चरण दबाते हनुमान जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के शोभन मंदिर में शुक्रवार को गुरु पर्व का आयोजन व रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला में याज्ञवाल्भ-भरद्वाज संवाद हुआ। इसके अलावा सती मोह, शिव विवाह, नारद मोह, मन सतरूपा, प्रताप भानू लीला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इससे पूर्व परजीतपुर के पवन तनय आश्रम के महंत गोपालानंद जी महाराज ने रामलीला में भगवान के दरबार की आरती उतारी। मनु सतरूपा लीला में मनु महाराज का अभिनय बडे भइया, सतरूपा गरीब दास, ब्रह्मा उमाबाबा, विष्णु रिंकू, भगवान राम रत्नेश, सीता विशाल, वेद व्यास गोपाल अवस्थी, उत्तानपाद हरिदर्शन की भूमिका निभाई।


प्रताप भानु का अभिनय रमन, सत्यकेतु सूरज, अरिमर्दन गोपाल त्रिपाठी निभाई। जबकि, शिव विवाह में हिमाचल की भूमिका रमाशंकर, नारद धनेश, पार्वती लल्लू, कामदेव रिषू, इंद्र ज्ञानू ने निभाई। इस मौके पर सतीश शुक्ल, पूर्व चेयरमैन राधा कृष्ण बाजपेई, जयराज सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल, राकेश चौहान, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें