फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री

Sun, 12 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्‍ाराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर में शनिवार को एक सेल्समैन के मकान में मिलावटी शराब फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से भारी संख्या में प्लास्टिक की खाली शीशियां और दो केन केमिकल बरामद किया गया है। आरोपी मौके से भाग निकला। यह कारोबार देशी शराब ठेके का एक सेल्समैन संचालित कर रहा था।
विज्ञापन



अकबरपुर पुलिस ने आबकारी विभाग की तहरीर पर मामला दर्ज कर किया है। गौरतलब है कि चार दिन पहले रूरा में भी मिलावटी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसमें एक प्रत्याशी के भाई का नाम सामने आया था लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

रूरा और अकबरपुर में बरामद की गई मिलावटी शराब के मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की छानबीन में सामने आया है कि यह शराब विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को पिलाने के लिए तैयार की जा रही थी। कंट्रोल रूम में आई शिकायत के बाद अकबरपुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने टीम के साथ इनायतपुर गांव में हरमोहन सिंह यादव के मकान में छापेमारी की। मौके से दो कैन में भरा 250 लीटर स्प्रिट, खाली शराब की 5000 नई बोतलें, लेबिल, ढक्कन और एक लोडर बरामद किया गया। हरमोहन मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि आरोपी हरमोहन सिंह यादव गांव बहोरियनपुरवा (मुखलिसपुर) में संचालित देशी शराब ठेके में सेल्समैन है। आबकारी टीम ने बरामद किए गए केमिकल का सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की है। आबकारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में हरमोहन सिंह और ठेका मालिक चंद्रभान सिंह निवासी गणेशगंज रूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ठेका मालिक की मिलीभगत से धंधा चल रहा था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें