फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सीजन में बैंक हड़ताल ने किया परेशान

Wed, 01 Mar 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसबीआई एटीएम अकबरपुर में पूरे दिन लगी रही लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में ताले लटकने से ग्राहकों को परेशानी से जझना पड़ा। एटीएम में रुपये निकालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। प्राइवेट बैंकों के हड़ताल में शामिल न होने से कु छ राहत जरूर रही।
विज्ञापन



मंगलवार को जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल के चलते ताले लटकते रहे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज से आए ग्रामीणों को हड़ताल की जानकारी न होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा।


जिले की भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों के बाहर हड़ताल का नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन



वहीं प्राइवेट बैंकों के हड़ताल में शामिल न होने पर वहां नगदी की निकासी व जमा करने का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। सहालग का समय होने से प्रत्येक एटीएम पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जल्दबाजी के चक्कर में कई बार लोगों की आपस में बहस हुई। इसके बाद एटीएम में तैनात गार्ड ने  लाइन लगवाकर रुपये की निकासी कराई। वहीं, शाम तक एटीएम खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें