फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में मतदाताओं ने दिखाया दमखम

Mon, 13 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कृत करते बीडीओ।
विज्ञापन
 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को पिपरी गांव के ग्राउंड में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एडीओ दयाकृष्ण पाल की देखरेख में प्रतियोगिताएं संपन्न करायी गईं। खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


18 से 40 साल आयु वर्ग पैदल चाल प्रतियोगिता में पिलखिनी के कपिलदेव और अटवा की गुड़िया रानी ने बाजी मारी। वहीं 40 से 60 साल आयु वर्ग में अटवा गांव के ही अवधेश व रनियां की शकुंतला देवी अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ दिया। 18 से 40 साल आयु वर्ग उकुड़ू चाल में अटवा के अश्वनी और अटवा की ही स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


वहीं 40 से 60 साल आयु वर्ग में अटवा के राजाराम और रनियां की छोटीबिट्टी ने बाजी मारी। इस मौके पर एडीओ सत्येंद्र मिश्र, वीडीओ मधु लता आदित्य, एसएन कश्यप ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बीडीओ ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और 14 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें