पुखरायां मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नोनाुपर मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
एडीओ (समाज कल्याण) हरी सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में भोगनीपुर, चांदापुर, हलधरपुर, हराहरा, नोनापुर, गौर, सुजौर, प्रेमपुर और विरोहा गांव के मतदाताओं ने प्रतिभाग किया। 500 मीटर कदम चाल प्रतियोगिता (18 से 40 साल आयु वर्ग) में हलधरपुर गांव के सोहन लाल प्रथम और महेंद्र कुमार ने द्वितीय रहे।
महिला वर्ग में गौर की मालती देवी प्रथम और प्रेमपुर की गीता देवी द्वितीय रहीं। वहीं 41 से 60 साल आयु वर्ग में चांदापुर के उस्मान प्रथम और हलधरपुर के महावीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में नोनापुर की शशि सचान प्रथम व गौर की राम देवी द्वितीय रहीं।
इसी तरह उकड़ू चाल प्रतियोगिता में 18 से 40 साल आयु वर्ग में हलधरपुर के सोहनलाल प्रथम व गौर के रवि कुमार द्वितीय रहे। 41 से 60 साल आयु वर्ग में चांदापुर के उस्मान प्रथम व गौर के जयसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग 18 से 40 साल उकड़ू चाल में गौर की मालती देवी ने प्रथम व गौर की देव कुमारी ने द्वितीय स्थान पाया। 41 से 60 साल आयु वर्ग में प्रेमपुर की मालती व गौर की रामदेवी द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागी मतदाताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागी 12 फरवरी को खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ग्राम प्रधान सीता देवी, वली मोहम्मद, राधा देवी, दिलीप सिंह, प्रमोद कुमार, रूबी सेंगर्र, देववती यादव, शांति देवी और सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वीडीओ स्नेहलता आदित्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई।